
कटनी पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, पन्ना कांग्रेस को तिरंगा झंडा सौंपकर कांग्रेस की यात्रा पहुंचेगी उज्जैन, होगी राहुल गांधी की यात्रा में शामिल
देश भर में राहुल गांधी के द्वारा निकाली जा रही यात्रा को लेकर कांग्रेसजन और जनता में भारी उत्साह है। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किलोमीटर की यात्रा निकाली जा रही है।
मध्यप्रदेश के कोने कोने से विभिन्न जिलों से उपयात्रा भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होगी। इसी तारतम्य में कटनी पहुंची उपयात्रा को आज भारत जोड़ो यात्रा के कटनी प्रभारी विजेन्द्र मिश्र राजा भैया, जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मिथलेश जैन एडवोकेट, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर की उपस्थिति में पन्ना कांग्रेस कमेटी को तिरंगा ध्वज सौंपकर यात्रा को आगे बढ़ाया गया।
कटनी पहुंची यात्रा में जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश सोनी, मुड़वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश द्विवेदी गुड्डू, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष गिरीश गर्ग एडवोकेट, विधानसभा अध्यक्ष मनोज गुप्ता एडवोकेट, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह भदौरिया, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव, सरपंच कल्लू दास बैरागी, पूर्व पार्षद अरुण कनौजिया, पार्थ समाधिया, अज्जू सोनी, दिनेश गौतम, कल्याण सिंह, उजियार सिंह, अशोक गर्ग, समुंदर सिंह, जितेंद्र चौबे,गणेश सिंह, बृजेश गुप्ता, मंगल सिंह, उदय सिंह, ब्रजेश मौर्य, मोनू यादव सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।
संवाददाता-:अज्जू सोनी उमरिया पान ढीमरखेड़ा कटनी