बाबा महाकालेश्वर के दर्शन के बाद मैदान में जम के बरसे विराट कोहली। लगा दिया सैकड़ा

कहते हैं कि जब संसार में कोई साथ नहीं देता और आप थक जाते हैं तो एक ऐसा सहारा ढूढते है जो आपको एक बार फिर अंदर से जीवित करदे। मानव जीवन का इतिहास ही रहा है चाहे जितना बड़ा शूरवीर क्यों ना हो जब वह खुद से परास्त होने लगता है।
तो वह एक ऐसी दुनिया में डूबने लगता है जहां से उसको कोई रास्ता नही दिखता , है। ठीक ऐसा ही हो रहा क्रिकेट जगत के एक ऐसे बल्लेबाज के साथ जो पिछले कुछ वर्षों से खुद से संघर्ष कर रहा जी हां हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के दिग्गज बैट्समैन विराट कोहली की विराट कोहली क्रिकेट जगत में एक ऐसे जाने-माने खिलाड़ी बन चुके हैं जिनके बारे में कुछ भी लिखूं तो कम है।
विराट कोहली अपने खराब प्रदर्शन से लगातार जूझ रहे हैं वह लगातार उठ भी रहे हैं। पर हार नही मान रहे है। आज उन्होंने एक और कारनामा और एक उदाहरण दिखा दिया कि अगर व्यक्ति का मनोबल हो तो वह कुछ भी कर सकता है। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज 186 रन बनाए उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की यह तस्वीर आपने तो देखी होगी जब वो उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन करने गए थे। बाबा महाकाल के दर्शन के बाद विराट कोहली फिर मैदान में दिखे और विरोधी था ऑस्ट्रेलिया।
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के चौथे टेस्ट में विराट कोहली ने वह दिखाया जो वह थे उन्होंने शतक मारने के बाद गले में पहनी हुई ताबीज को चूमा और आंख बंद कर उपर देखने लगे। श्रद्धा अगर हो तो व्यक्ति कुछ भी कर सकता है कुछ भी पा सकता है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की ऐसी एक और तस्वीर पहले भी आ चुकी थी। और गजब की बात यह भी है कि विराट कोहली यहां दर्शन करने के बाद जब वह मैदान में गए तो उस समय विरोधी टीम थी श्रीलंका जहां उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ भी शतक मार दिया।
हालांकि विराट कोहली की बीच-बीच में परफॉर्मेंस डाउन हो चली थी इसके बाद उन्होंने उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर के दर्शन किए और आज उन्होंने वह कारनामा करके दिखा दिया।
हमारे कहने का तात्पर्य बिल्कुल ये नहीं है। कि दर्शन करने के बाद विराट कोहली की परफॉर्मेंस आ गई। बल्कि एक अच्छा उदाहरण आपके सामने रख रहे है। खोज इंसान को लक्ष्य तक पहुंचाती है।