
भाजपा का कार्यकर्ता हर वक्त एक्टिव मोड में रहता है: दीपक सोनी टण्डन
जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्षों की बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा
कटनी। आज भाजपा जिला कार्यालय में *जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन* ने जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि सिर्फ अवसर विशेष पर अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सक्रिय होते हैं लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता सदैव एक्टिव मोड पर रहता है। श्री टण्डन ने कहा कि संगठन का कार्य निरन्तर चलता है हमारी राजनीति का मुख्य उद्देश्य जन सेवा है सत्ता के जरिये भाजपा ने बीते एक दशक में मध्यप्रदेश और देश की तश्वीर बदल दी। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के मार्गदर्शन में हमने संकट के समय भी जनसेवा के मार्ग पर चलते हुए कार्य किया। यह निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री टण्डन ने सभी मण्डलों के प्रभारी जिला पदाधिकारी से उनके दायित्व के सम्बंध में जानकारी ली। साथ ही आगे की कार्ययोजना की जानकारी रखी। खास तौर पर आईटी सोशल मीडिया तथा मीडिया विभाग में एक सक्रिय टीम के साथ कार्य करने की बात कही। बैठक का संचालन जिला महामंत्री चेतन हिंदूजा ने किया जबकि आभार प्रदर्शन महामंत्री सतीश तिवारी ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष के साथ महामंत्री द्वय सतीश तिवारी, चेतन हिंदूजा सहित मृदुल द्विवेदी, सुनील उपाध्याय, सुरेश राय,भावना सिंह, मीना कश्यप, किरण जैन, अंकिता तिवारी, सीमा जैन, विजय दुबे, शिवम शर्मा, अम्बरीष वर्मा, प्रकाश सिंघानिया, आशुतोष शुक्ला, यज्ञदत मिश्रा, अर्पित अग्रवाल, सचिन तिवारी, नवाब खान, मयंक गुप्ता, राजेन्द्र कोल, संकल्प तिवारी, इमरान फरीदी, अमित पुरी, शिवकुमार चौधरी बबलू आदि मौजूद थे।
संवाददाता-:अज्जू सोनी उमरिया पान ढीमरखेड़ा कटनी