कटनीबड़ी ख़बरमध्यप्रदेश

भारतीय जनता पार्टी मंडल बरही जिला कटनी भाजपा को जिताएंगे टिकट किसी को भी मिले सभी प्रत्याशियों ने ली शप

भारतीय जनता पार्टी मंडल बरही जिला कटनी
भाजपा को जिताएंगे टिकट किसी को भी मिले सभी प्रत्याशियों ने ली शप

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व सासंद विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में जिला संगठन एवं मंडल प्रभारी के मार्गदर्शन मे नगर परिषद् बरही अंतर्गत होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के सम्बन्ध में आवश्यक मंडल कार्यसमिति बैठक दिनांक 08 जून 2022 को अशोक वर्मा के फार्म हाउस में संपन्न हुई बैठक में भाजपा के वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि मंडल पदाधिकारी एवं पूर्व पदाधिकारी तथा वरिष्ठ देवतुल्य कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही मंडल अध्यक्ष द्वारा चुनाव संबंधी विषय वस्तु रखी गई एवं मंडल कार्यसमिति के विषयों पर मंडल प्रभारी डारेश्वर पाठक के द्वारा संगठन की विषय वस्तु रखकर संगठन के दायित्व संगठन की कार्यप्रणाली संगठन के अनुशासन के विषय में सारगर्भित चर्चा कर सभी मोर्चा के पदाधिकारियों एवं मंडल पदाधिकारियों को विषय से अवगत कराया गया सभी प्रत्याशियों ने नगरीय निकाय चुनाव हेतु पार्षद पद के लिए मंडल अध्यक्ष को अपने अपने आवेदन प्रस्तुत प्रस्तुत किए और निर्णय लिया गया कि टिकट किसी को भी मिले सभी मिलकर भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतों से विजई बनाएंगे ऐसी शपथ सभी प्रत्याशियों ने ली कार्यसमिति बैठक में वरिष्ठ जनों ने भी उद्बोधन देकर अपना मार्गदर्शन प्रदान किया अशोक वर्मा का अमूल्य योगदान रहा कार्यसमिति का सफल संचालन मंडल के महामंत्री पी डी ताम्रकार ने किया एवं आभार प्रदर्शन कार्यालय मंत्री कैलाश कचेर ने किया ।।

संवाददाता-अज्जू सोनी उमरिया पान ढीमरखेड़ा कटनी

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button