संकट में देवदूत की भूमिका निभाती हैं नर्सिंग की बहनें, सम्मान कर हम गौरवान्वित हुए: रामरतन पायल

संकट में देवदूत की भूमिका निभाती हैं नर्सिंग की बहनें, सम्मान कर हम गौरवान्वित हुए: रामरतन पायल
विश्व नर्सिंग दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष तथा पदाधिकारियों ने किया नर्सिंग सिस्टर्स का सम्मान
कटनी। बीते कोरोना काल ही नहीं दुनिया पर जब जब ऐसी किसी महामारी का संकट आया तब तब डॉक्टरों से बढ़कर नर्सिंग सेवा से जुड़ी हमारी बहनें तथा भाइयों ने सेवा के संकल्प का जो जज्बा दिखाया उसके हम हमेशा ऋणी रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने आज जिला अस्पताल के सभागार में विश्व नर्सिंग डे पर नर्सिंग बहनों का सम्मान करते यह विचार मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा के मार्गदर्शन में चिकित्सा से जुड़ी सेवाओं का कटनी में निरन्तर विस्तार हो रहा है। उक्त कार्यक्रम भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित किया गया नवनियुक्त भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ वीरेंद्र खम्परिया ने इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी सिस्टर्स का अभिवादन किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दीपक टण्डन, जिला कार्यालय मंत्री अम्बरीश वर्मा, जिला मंत्री शिवम शर्मा, अंकिता तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला, सह कार्यालय मंत्री यज्ञदत्त मिश्रा मंडल अध्यक्ष मनीष दुबे, भाजयुमो नेता मनीष दुबे, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलराज सिंह, भाजयुमों नगर अध्यक्ष पारस जैन, सिविल सर्जन डा यशवंत वर्मा, डॉ सुनीता वर्मा आदि उपस्थित थे। सभी नर्सिंग सिस्टर्स को प्रमाण पत्र के साथ उपहार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान से सभी नर्सिंग बहनें अभिभूत थीं।
संवाददाता-अज्जू सोनी उमरिया पान ढीमरखेड़ा कटनी