अतिथि शिक्षकों के लिए अच्छी खबर उनकी सेवाओं को सरकार ने बढ़ाया समय।
मध्यप्रदेश के स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के लिए मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा उनकी सेवाओं को बढ़ा दिया गया है तथा 30 अप्रैल 2023 तक शिक्षा विभाग में उनकी सेवाओं को लिया जाएग। लोक शिक्षण आयुक्त अभय वर्मा ने 4 अप्रैल 2023 को आदेश जारी करते हुए समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेशित किया है कि विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित ना हो इसके लिए संचालनालय के निर्देश के द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022-23 में विद्यालय में अतिथि शिक्षकों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए थे वही शैक्षणिक सत्र 2022-23 में परीक्षा मूल्यांकन तथा परीक्षा फल तैयार करने संबंधी कार्य 30 अप्रैल 2023 के पूर्व संपादित किए जाएं शैक्षणिक सत्र 2022 – 23 में आमंत्रित किए गए अधिक शिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल तक ली जा सकेगी।