उमरियापान मे जिले का पहला उप लोक सेवा केन्द्र हुआ शुरु

उमरियापान मे जिले का पहला उप लोक सेवा केन्द्र हुआ शुरु

उमरियापान- आमजन की सुविधा के लिए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रुप मे शुक्रवार को उमरियापान मे कटनी जिले का पहला उप लोक सेवा केन्द्र शुरु हुआ। पहले ही दिन इस केन्द्र मे हितग्राही मनीष चौरसिया का जाति प्रमाण पत्र बना। जनपद अध्यक्ष ढ़ीमरखेड़ा सुनीता संतोष दुबे ने मनीष को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया।
उमरियापान के उप लोक सेवा केन्द्र के शुभारंभ के मौके पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दुर्गा पारस पटेल, जनपद पंचायत सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक, तहसीलदार ढ़ीमरखेड़ा प्रियंका नेताम, नायब तहसीलदार संदीप सिंह, सरपंच अटल व्यौहार, उपसरपंच जागेश्वर सोनी, राजेश बौहार, पत्रकार अंकित झरिया, महेन्द्र पटेल,और केन्द्र संचालक कपिल द्विवेदी, महेन्द्र पटेल, वीरेन्द्र कुमार और रंजीत झरिया आदि मौजूद रहे। लोक सेवा के ज़िला प्रबंधक दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर नागरिकों को उनके द्वार पर सेवाएं मुहैया कराने उप लोक सेवा केन्द्र शुरु किए जा रहे है। श्री विश्वकर्मा ने बताया कि जिले की अलग-अलग ग्राम पंचायतों में 17 और उप लोक सेवा केन्द्र शीघ्र ही खोलें जाएगें। लोक सेवा में 47 विभाग की 600 सेवायें अधिसूचित हैं। समाधान एक दिन में 9 विभाग की 42 सेवांयें एक दिवस में और 28 विभाग की 351 सेवायें ऑनलाइन उप लोक सेवा केन्द्र से प्रदान की जायेगी।।

संवाददाता-:अज्जू सोनी उमरिया पान ढीमरखेड़ा कटनी

Exit mobile version