एक सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर लड़की को मारी गोली, घायल की इलाज जारी

Rewa News : शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चाणक्यपुरी में एक युवक ने एकतरफा प्यार में एक किशोरी को उसके घर में घुसकर गोली मार दी। गोली लगने से लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया की दुआरी का आदर्श पांडे (24) सोमवार शाम करीब 5 बजे स्कूटर से चाणक्यपुरी पहुंचा और एक घर में घुस गया। वहां मौजूद लड़की से बहस करने के बाद उसने उसे गोली मार दी।
एक सिरफिरे आशिक ने गोली मारकर हुआ फरार
वहां गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल लड़की को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गोली लड़की के कंधे में लगी है। यह पूरा मामला एक तरफा प्यार का है। जिस स्कूटर से वह मौके पर पहुंचा, आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गया। वहीं घटना के तुरंत बाद एक अन्य किशोरी मौके पर पहुंची और स्कूटर लेकर भाग गई।
गंभीर लड़की को लेकर ASP ने क्या कहा ?
रीवा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने बताया की अज्ञात युवक ने एक किशोरी को गोली मारकर घायल कर दिया। उन्हें इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत गंभीर है। युवक के खिलाफ 307 का मामला दर्ज कर लिया गया है।