कूड़ा ट्रांसफर सेंटर में लगी भीषण आग, आसपास क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

Fire News : भोपाल में बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे DIG बंगला क्षेत्र स्थित नगर निगम के कूड़ा ट्रांसफर सेंटर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ट्रांसफर स्टेशन के आसपास अफरा-तफरी मच गई। पहले तो ट्रांसफर स्टेशन के कर्मचारियों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन जब आग तेजी से फैली तो दोपहर तीन बजे फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। तभी कबाड़खाना फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियों ने आकर आग पर काबू पाया।
कूड़े में लगी भीषण आग
मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह कूड़े में आग लगी थी। जहां कपड़े और थर्मोकपल के बंडल थे। ये बंडल निगम द्वारा संगठनों को व्यक्तिगत रूप से भेजे जाते हैं। शहर में निकलने वाले कचरे से कपड़े और थर्माकोल को बंडलों में अलग किया जाता है। जिन्हें कई दिनों तक ट्रांसफर स्टेशनों पर रखा जाता है। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।
कांच के टुकड़े से आग लगने की आशंका
वहीं कूड़ा स्थानांतरण केंद्र के कर्मचारियों ने बताया कि कूड़े के पास कांच के टुकड़े पड़े हुए थे। जिससे आग लगने की आशंका है। जिन गट्ठरों में आग लगी। इनमें एक डंपर थर्मोकपल और तीन डंपर कपड़ा ट्रांसफर स्टेशन पर रखा हुआ है।