गैस सिलेंडर की कीमत ATM से पैसे निकालने सहित कई नियम आज से बदल जाएंगे जेब पर पड़ेगा सीधा असर  

गैस सिलेंडर की कीमत, ATM से पैसे निकालने सहित कई नियम आज से बदल जाएंगे जेब पर पड़ेगा सीधा असर  

आज एक दिसंबर है। साल 2021 के आखिरी महीने की आज से शुरुआत हो गई है। नए महीने की शुरुआत के साथ रोजमर्रा से जुड़े कई नियम भी आज से बदल रहे हैं। इस बदलाव का आपके पॉकेट पर सीधा पड़ेगा। यहां जानिए आज से बदल रहे नियमों के बारे में पूरी जानकारी।

हर नए महीने के साथ नए नियमों की शुरुआत होती है। पहले से चले आ रहे नियमों में बदलाव होते है। इसका अच्छा और बुरा दोनों असर आमलोगों पर पड़ता है। आज से साल 2021 के आखिरी महीने की शुरुआत हो रही है। दिसंबर 2021 की शुरुआत के साथ ही आज से कई नियमों में बदलाव के संकेत मिले है। इन नियमों का आम लोगों के जीवन पर सीधा पड़ेगा। जिन नियमों में बदलाव की चर्चा है उसमें गैस सिलेंडर की कीमत, एटीएम से पैसे निकालने के नियम, दूध की कीमत सहित कई अन्य है। इस बदलाव का असर हर व्यक्ति पर पड़ेगा। ऐसे में दिसंबर से हो रहे बदलाव के बारे में पहले से जानकारी होना जरूरी है। नहीं तो जानकारी के अभाव में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यहां आज से हो रहे नियमों में हो रहे बदलाव के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है। देखें डिटेल्स।

बदल जाएगा ATM से पैसे निकालने का नियम 

दिसंबर से ATM से पैसे निकालने का तरीका बदलने के संकेत मिले है। अभी हम एटीएम से जैसे पैसा निकालते हैं, उसमें कई बार फर्जीवाडा होने की आशंका बनी रहती है। इस कारण पंजाब नेशनल बैंक दिसंबर महीने में एटीएम से कैश निकालने की प्रक्रिया में बदलाव करने जा रहा है। बताया गया है कि एक दिसंबर के बाद से एटीएम में कार्ड लगाते ही आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जेनरेट होगा। इस ओटीपी की एटीएम स्क्रीन पर दिए गए कॉलम में प्रविष्टि करने के बाद ही नकद बाहर निकलेगा।

गैस सिलेंडर में होंगे बड़े बदलाव 

पिछले महीने की शुरुआत में कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें घटी थी, लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। ऐसे में इस बार उम्मीद है कि रसोई गैस के सिलेंडर इस बार एक दिसंबर से सस्ते हो सकते हैं। अक्तूबर में खुदरा महंगाई दर में नरमी के संकेत मिलने के बाद इस बात की उम्मीद जताई जा रही है। गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव की घोषणा पेट्रोलियम कंपनियां करती है। चर्चा है कि आज पेट्रोलियम कंपनियां कीमतों की नई घोषणा करेगी। 

Exit mobile version