न्यूजसिहावल

ग्राम पंचायत महुआर में आदर्श आचार संहिता में कराया जा रहा है निर्माण कार्य, सरपंच ने दी गोल मटोल जानकारी

सिहावल। इस समय पर पूरे मध्यप्रदेश में पंचायत त्रिस्तरीय चुनाव कराया जा रहा है। जहां पंचायतों में किसी भी प्रकार का नवीन निर्माण को प्रतिबंधित किया गया है। वहीं सीधी जिले के सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महुआर में सरपंच द्वारा नवीन नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।

7 दिन से हो रहा है नाली निर्माण

मजदूर ने खोल दी सरपंच की पोल:- पंचायत में नवीन नाली निर्माण का कार्य विगत 1 सप्ताह से कराया जा रहा है। जिसकी जानकारी कार्यरत मजदूर मनोज कुमार ने मीडिया को दी है। साथ ही कहा है कि हम 15 से 20 की संख्या में मजदूर कार्य कर रहे हैं। और यह कार्य महुआर पंचायत के सरपंच जगजीवन पटेल के द्वारा करवाया जा रहा है। जबकि जब हमारे द्वारा ग्राउंड जीरो पर निर्माण कार्य की तहकीकात की गई मुश्किल से 100 मीटर ही नाली का निर्माण कार्य पाया गया है।

मजदूर ने दी मीडिया को जानकारी

 

 

ग्रामीण ने लगाया सरपंच पर गंभीर आरोप:- ग्रामीण स्वतंत्र पटेल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि वर्तमान सरपंच जगजीवन पटेल जनपद सदस्य के लिए वार्ड क्रमांक 5 से प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं तथा वह अपनी राजनीतिक रोटी सेकने के लिए नाली का निर्माण कार्य करवा रहे हैं जिससे लगातार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है।

सरपंच ने कहा एक माह से हो रहा है नाली निर्माण कार्य

 

कितने मीटर की है नाली निर्माण कार्य की स्वकृति सरपंच को नहीं है जानकारी:- महुआर पंचायत के सरपंच को यह भी नहीं मालूम है कि हमारे पंचायत में जो यह नाली निर्माण कार्य चल रहा है उसकी स्वीकृति कितने मीटर की हुई है। तथा कितना निर्माण कार्य हुआ है। जब हमारे द्वारा उनसे दूरभास पर सवाल किया गया तो वह गोल मटोल जवाब देने लगे।

इनका कहना है:- विगत 1 माह से नाली का निर्माण कार्य किया जा रहा है कितना निर्माण कार्य हुआ है तथा कितने की स्वीकृति हुई है यह मुझे जानकारी नहीं है।

महुआर सरपंच

जगजीवन पटेल

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button