घर में खाना बना रही पत्नी के आग में झुलसा पति, पति की मौत और पत्नी गंभीर

Newlyweds Burnt in Fire : रीवा शहर के पास भटलो गांव में आग लगने से एक युवा दम्पति गंभीर रूप से झुलस गये। वहीं दोनों पति-पत्नी को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया, जहां पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है। अस्पताल में लड़की के मायका पक्ष ससुरालवालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
खाना बना रही पत्नी के साथ पति आग में झुलसा
मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक मायके पक्ष की ओर से जानकी देवी ने कहा कि वह अमिरती गांव की रहने वाली हैं। सरस्वती की शादी कुछ दिन पहले भटलो गांव के सिल्ली साकेत के साथ हुई थी। सरस्वती घर में खाना बना रही थी, तभी आग लगी और उसका पति उसे बचाने आया तो वह भी गंभीर रूप से झुलस गया।
लड़की की मां ने लागाये गंभीर आरोप
लड़की की मां का आरोप है कि घटना के बाद और ग्रामीणों से जानकारी मिली। लेकिन उसके ससुराल वालों ने कुछ नहीं बताया। यह भी बताया जा रहा है कि सिलेंडर का पाइप जानबूझकर काटा गया था, जिससे गैस फैल गई और आग लग गई। इस संबंध में जांच की मांग की गई है।