बिजनेस
जन्म प्रमाणपत्र क्या है, जानिए कहां से करें ऑनलाइन आवेदन ?

Birth Certificate : आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है इसलिए हर व्यक्ति के पास अपना जन्म प्रमाण पत्र जरूर होना चाहिए। यह किसी भी व्यक्ति को जन्म के 21 दिन के अंदर बनवाना होता है। अगर आपने अभी तक अपना जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है तो ऑनलाइन बनवा सकते हैं, क्योंकि भारत सरकार ने फैसला लिया है।
जन्म प्रमाणपत्र क्या है?
आपको बता दें की जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिसके आधार पर आप अपनी जन्म संबंधी जानकारी प्रमाणित कर सकते हैं। यह बच्चे के जन्म के 21 दिन के भीतर बनाया जा सकता है। अगर आप चाहें तो अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल या कार्यालय से ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। यदि आप ऑनलाइन आवेदन करना पसंद करते हैं, तो आप अपने राज्य द्वारा जारी पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।