जल गंगा संवर्धन अभियान में बघेली लोकगीत गाने पर CM ने दी बधाई

Sidhi News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर जिले की बेटी लोकगायिका मान्या पांडे को राज्य सरकार द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान में बघेली लोकगीत गाने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक मान्या का गाना उनकी इंटरनेट साइट पर भी पोस्ट किया गया है।

बघेली के तीन लोकगीतों का किया गया चयन

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग ने लोक कलाकार मान्या पांडे के जल गंगा संवर्धन अभियान से संबंधित बघेली के तीन लोकगीतों का चयन किया है। जिसमें बताबा सबका भाई, समझाबा सबका भाई, एमपी के सीएम मोहन जल गंगा अभियान चलाई। कईसन के बची अब पनिया हो, इया सबका बताबा।

नरेंद्र बहादुर सिंह ने इस गाने को किया संगीतबद्ध

जल गंगा सुधार अभियान शुरू हो गया है, सभी जुड़ें भाई। उन्होंने अन्य गानों को भी आवाज दी। इस गाने को विंध्य लोक गायक नरेंद्र बहादुर सिंह ने संगीतबद्ध किया है। राष्ट्रीय लोक कलाकार मान्या पांडे ने हाल ही में विंध्य के हर जिले में विंध्य लोक रंग महोत्सव का आयोजन किया।

Exit mobile version