सीधी

डॉक्टर ने किया डॉक्टर पर हमला, नशे की हालत में की मारपीट। परेशान होकर डॉक्टर ने कराई प्राथमिकी दर्ज।

डॉक्टर ने किया डॉक्टर पर हमला, नशे की हालत में की मारपीट। परेशान होकर डॉक्टर ने कराई प्राथमिकी दर्ज।

सीधी जिले के चुरहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर वरुण सिंह एक बार फिर से अपने कार्यों के लिए जाने जा रहे हैं। इस बार डॉ वरुण सिंह ने अपने ही साथ के रहने वाले डॉ राम कलेश साकेत को गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी है जिससे रामकली साकेत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पूरा मामला 5 जुलाई का है

जहां पर मीटर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो जाने की वजह से वह खराब हो गया। दोनों डॉक्टर का रूम अगल बगल में ही है। जब डॉक्टर राम कलेश साकेत डॉक्टर वरुण सिंह के कमरे में अपनी बिजली सुधारने गए,वहां डॉक्टर वरुण सिंह काफी नशे में थे। उन्होंने डॉ वरुण सिंह पर लाठी डंडे से वार कर दिया साथ ही साथ उन्हें अश्लील गालियां भी दी। आहत होकर डॉक्टर राम कलेश साकेत ने थाना चुरहट में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया वह पुलिस ने मामला दर्ज भी कर लिया।

यह कोई पहला मामला नहीं है डॉक्टर वरुण सिँह अपने कार्यों के लिए हमेशा से सुर्खियों में बने रहते हैं कई बार उनका आम लोगों से वह साथ के स्टाफ से झगड़ा भी हो चुका है।

कोई पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी चुरहट सतीश मिश्रा के द्वारा जानकारी देते हुए बताया है कि डॉक्टर ने दूसरे डॉक्टर के ऊपर हमला कर दिया है वा गाली गलौज दी है जिस पर प्राथमिक रूप से हमने एफ आई आर दर्ज कर ली है। साथ ही आगे की जांच की जा रही है।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button