रीवा

दुल्हे की सच्चाई सामने आने के बाद दुल्हन के साथ किया दुष्कर्म, शिकायत दर्ज

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा में दुल्हन से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि वही दूल्हा है जिसके साथ बारात निकली थी। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक शादी के सात दिन बाद जब दुल्हन को पति की सच्चाई पता चली तो उसने विरोध किया तो दूल्हे ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता ने अपने माता-पिता को बुलाया तो माइके वाले पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए।

पहले से ही शादीशुदा निकला दूल्हा

रीवा के गढ़ क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी लौरी गांव के रहने वाले वीरेंद्र द्विवेदी के साथ 20 अप्रैल 2024 को हुई थी। 27 अप्रैल को एक महिला घर आई और बोली कि वह उसके पति की पहली पत्नी है। जब पीड़िता ने विरोध किया और घर से बाहर निकली तो पति और उसके परिवार के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया और जबरन घर के अंदर ले गए।

पति ने दुल्हन के साथ जबरन किया बलात्कार

पीड़िता को घर के अंदर ले जाकर पति ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता ने अपने पिता को फोन किया और पूरी घटना बताई, जिसके बाद माता-पिता रिश्तेदारों के साथ उसके घर पहुंचे और उसे वापस घर ले आए। इसके बाद महिला ने पहले मामले की शिकायत थाने में की और अब एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button