देश

द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, तीसरे राउंड में ही हासिल किये 50% वोट

द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, तीसरे राउंड में ही हासिल किये 50% वोट

 

नईदिल्ली। द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। तीसरे राउंड में वोटों की गणना के बाद उन्हें जीत मिली। NDA से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने तीसरे दौर की मतगणना के बाद कुल वैध मतों का 50% का आंकड़ा पार कर लिया है। द्रौपदी मुर्मू को 5 लाख 77 हजार 777 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा को 2,61,062 वोट मिले। इस तरह देश को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति मिल गई है। इनके जीतने की संभावना दूसरे राउंड में ही सुनिश्चित हो गई थी। दिल्ली में बीजेपी कार्यालय के बाहर हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी है और जश्न का माहौल है। द्रौपदी मुर्मू के गांव में भी पहले से ही ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया जा रहा है।

पहला राउंड:

मतगणना के पहले दौर में सांसदों के मत गिने गये। इस राउंड में द्रौपदी मुर्मू ने 3,78,000 की वैल्यू के साथ 540 वोट हासिल किए। वहीं यशवंत सिन्हा ने 1,45,600 की वैल्यू के साथ 208 वोट हासिल किए हैं। इनमें से कुल 15 वोट अवैध थे।

सेकेन्ड राउंड:

दूसरे दौर के बाद जहां पहले 10 राज्यों के मतपत्रों की गणना की गई, उसमें कुल वैध मत 1138 थे, जिनकी कुल वैल्यू 1,49,575 है। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 1,05,299 और यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 44,276 है।

थर्ड राउंड:

तीसरे दौर की मतगणना में कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब के वोट शामिल थे। इस दौर में कुल वैध मत 1,333 थे, जिनकी कुल वैल्यू 1,65,664 थी। इस राउंड में द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले, जबकि यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button