बड़ी खबर: कटनी महापौर भाजपा में शामिल, प्रीति की फिर हुई भाजपा से प्रीति, CM प्रदेश अध्यक्ष विधायक संजय पाठक की मौजूदगी में ली सदस्यता

बड़ी खबर: कटनी महापौर भाजपा में शामिल, प्रीति की फिर हुई भाजपा से प्रीति, CM प्रदेश अध्यक्ष विधायक संजय पाठक की मौजूदगी में ली सदस्यता


बड़ी खबर
कटनी महापौर प्रीति संजीव सूरी की अंततः भाजपा से प्रीति हो गई। प्रदेश BJP कार्यालय में आज मुख्यमंत्री तथा प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में उनके साथ 3 पार्षद भी शामिल हुए। आज भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से उनके निवास पर चर्चा के दौरान संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा विधायक संजय पाठक, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक भी मौजूद थे।
बताया जाता है कि शहर के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर प्रीति सूरी आज भोपाल गई थीं। जहां प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा, विधायक संजय पाठक, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक की उपस्थिति में उनसे चर्चा हुई। शहर में विकास कार्यों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने महापौर को सहमति प्रदान की। इसके बाद ही प्रीति सूरी फिर से बीजेपी में शामिल हुईं। प्रीति ने साफ किया कि उन्होंने नगर हित और विकास के लिए फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार 3 पार्षद भी भाजपा की सदस्यता लेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रीति की घर वापसी है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रीति को कर्मठ कार्यकर्ता बताया। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, विधायक संजय पाठक भी इस अवसर पर मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार मेयर प्रीति सूरी ने सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से स्मार्ट सिटी घोषित होने पर तुरंत काम शुरू करने, इसके साथ ही परिवहन नगर योजना जल्द पूरी करने जिसमें कोई लाभ नहीं लॉस पर परिवहन व्यवसायों को प्लाट की समस्या। इसी तरह कटनी शहर के चारों ओर रिंग रोड का निर्माण। फारेस्टर खेल मैदान के नव निर्माण और स्पोर्ट्स परिसर का कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की थी। जिसे सांसद तथा प्रदेश अध्यक्ष, तथा यहां उपस्थित प्रदेश संगठन महामंत्री विधायक ने सहमति दी।

इससे पहले प्रीति के निष्कासन का समापन हुआ। आपको बता दें कि प्रीति सूरी बीजेपी में महिला मोर्चा फिर जिले की अहम पदाधिकारी थीं। वे महापौर टिकट के लिए प्रयासरत थीं लेकिन भाजपा ने टिकट ज्योति दीक्षित को दी, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और लगभग 5 हजार वोट से भाजपा उम्मीदवार को हरा दिया। खास बात यह है कि परिणाम के बाद ही बीजेपी उन्हें अपना ही कार्यकर्ता बता रही थी। खुद सीएम और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी यह कहा था। आज प्रदेश अध्यक्ष और सदस्यों की उपस्थिति में प्रीति की फिर से बीजेपी के साथ प्रीति हो गई।

संवाददाता-:अज्जू सोनी उमरिया पान ढीमरखेड़ा कटनी

Exit mobile version