बिजनेस

बैंक में है खाता तो खुल गई आपकी किस्मत, जानें RBI की नई गाइड लाइन

Reserve Bank India: आपको बता दें कि हालही में रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने FD यानि फिक्स डिपॉजिट में कई अहम बदलाव किये हैं। यह बदलाव सभी बैंकों में सामान रूप से प्रभावी होंगे। इन बदलावों से कई बैंकों पर सीधा असर पडेगा। अतः आपका यह जानना बहुत जरुरी है कि आखिर RBI ने क्या क्या बदलाव किये हैं।

एक दूसरी बात यह भी है कि किये गए इन बदलावों से सभी बैंकों की ब्यायज दरें भी अलग अलग हो सकती हैं। कुल मिलाकर यदि आपने ने फिक्स डिपॉजिट कराया हुआ है तो इसका सीधा असर आपकी जमा पूंजी पर भी होगा। आइये अब हम आपको इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

RBI के द्वारा FD में किये गए हैं ये परिवर्तन

आपको बता दें कि जिन लोगों ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD कराई है। उनकी ब्याज दरों में भारतीय रिजर्व बैंक ने वृद्धि की है। बैंक कि ओर से यह घोषणा 1 जून 2022 को की गई थी। इस परिवर्तन में उन लोगों को लाभ होगा जिन की FD 5 वर्ष या उससे अधिक के समय की हैं। असल में इस प्रकार की FD में ब्याज दरों को 2.80 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.35 प्रतिशत करने की घोषणा की गई है। सी प्रकार से देखा जाए तो यह काफी लाभ की खबर है। बता दें कि 7 दिन से 6 माह तक की FD पर अलग अलग दरों के हिसाब से आपको ब्याज दिया जाएगा। आइये अब आपको बताते हैं कि कितने से कितने दिनों तक की FD पर आपको कितना ब्याज मिलेगा।

  • 7 से 29 दिन पर 2.80 प्रतिशत।
  • 30 से 45 दिनों के लिए 3 प्रतिशत।
  • 46 से 90 दिनों पर 3.25 प्रतिशत।
  • 91 से 120 दिनों पर 3.50 प्रतिशत।
  • 121 दिनों से 180 दिनों पर 3.75 प्रतिशत।

इसके अलावा वरीष्ठ नागरिकों का भी RBI ने विशेष ध्यान रखा है। आपको बता दें की जिन वरिष्ठ नागरिकों ने 10 करोड़ रुपये तक की FD कराई हुई है या शॉर्ट टर्म डिपॉजिट किया हुआ अथवा मनी मल्टीपल डिपॉजिट योजनाओं में निवेश किया हुआ है। ऐसे सभी वरिष्ठ नागरिकों को भारतीय रिजर्व बैंक ने 0.5 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज देने की घोषणा की है।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button