मऊगंज

मऊगंज कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण मचा हड़कंप अनियमिता बरतने पर कार्यवाही के दिए निर्देश!

 

 

 

नवगठित जिले मऊगंज के कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने हटवा निर्भय नाथ खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया कलेक्टर को देखकर खरीदी केंद्र के अधिकारियों में हड़कंप मच गया लापरवाही बरतने पर मऊगंज कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र प्रबंधन पर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं हटवा निर्भय नाथ खरीदी केंद्र में कई बार शिकायत है आई थी मामला संज्ञान में आने के बाद मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने आज 24 जनवरी को औचक निरीक्षण किया जिसमे 400 क्विंटल धान की शोर्टेज पाया गया एवं लापरवाही बरतने पर समिति प्रबंधक को लेकर कड़ी कार्यवाही के निर्देश भी दिए हैं।

क्या कहा कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने

मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया की हटवा निर्भय नाथ खरीदी केंद्र को लेकर कई शिकायतें आई थी जिस पर निरीक्षण किया गया जिसमें समिति प्रबंधक पर लापरवाही बरतने एवं 400 क्विंटल धान की शॉर्टेज एवं गुणवत्ता के अभाव को लेकर काफी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

https://prathamnyaynews.com/career/37989/

 

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button