Uncategorizedखेलवायरल

महेंद्र सिंह धाेनी ने सलमान खान के साथ सेलिब्रेट किया 43 वां बर्थ डे । Watch Video

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज 43 वां जन्मदिन है | उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने जन्मदिन की तस्वीर लगाई है | धोनी के 43वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी साक्षी के साथ बॉलीवुड एक्टर सलमान खान भी मौजूद थे। इस खास मौके पर माही अपना बर्थ डे केक काटा और उनकी पत्नी साक्षी ने उनके पैर भी छूए।

माही अभी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के ‘वेडिंग सेरेमनी’ के लिए मुंबई में मौजूद हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह के बाद उन्होंने होटल में अपना जन्मदिन मनाया।

धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 में रांची शहर में हुआ था। लोग प्यार से उन्हें माही कहकर बुलाते हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने सन 2007 में टी20 वर्ल्डकप, 2011 में वनडे वर्ल्डकप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी |

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button