केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थी और पिछले दो महीने से दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। जिनका अंतिम संस्कार कल ग्वालियर में किया जाएगा। मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारी चुनावी व्यस्तताओं के चलते कई राजनीतिक हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने दिल्ली आएंगी। वहीं ग्वालियर में करीब 20 वीवीआईपी भी मौजूद रहेंगे।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और ग्वालियर राजघराने की पूर्व 'राजमाता' माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। पिछले दो महीने से उनका दिल्ली के AIIMS अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने आज सुबह 9.28 बजे दिल्ली के AIIMS अस्पताल में अंतिम सांस ली: ज्योतिरादित्य सिंधिया…
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2024
CM मोहन यादव ने जताया दुःख
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी माधवी राजे सिंधिया के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा माधवी राजे एक शाही परिवार से हैं. जो एक राजघराने से हैं। माधवी राजे सिंधिया के दादा जु्द्ध शमशेर जंग बहादुर नेपाल के प्रधानमंत्री रहे हैं। इन्हें प्रिंसेज किरण राज्य लक्ष्मी देवी के नाम से भी जाना जाता है।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री माननीय श्री @JM_Scindia जी की पूज्य माता जी श्रीमती माधवी राजे सिंधिया जी के निधन का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ।
मां जीवन का आधार होती हैं, इनका जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है।
बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने… pic.twitter.com/I8dWlrxd68
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 15, 2024