देश

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को आयेंगी लखनऊ, करेंगी समर्थन की अपील

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को आयेंगी लखनऊ, करेंगी समर्थन की अपील

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को लखनऊ में होंगी. इस बात की औपचारिक जानकारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे की ओर से दी गई है. द्रौपदी मुर्मू का स्वागत एयरपोर्ट पर होगा. जहां मुख्यमंत्री के साथ भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और राजनैतिक दलों के नेता मौजूद रहेंगे. वहीं शाम को लोकभवन में एक बैठक का आयोजन किया जायेगा. द्रौपदी मुर्मू एनडीए के विधायक और सांसदों के समर्थन के लिए संबोधित करेंगी.

राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार को लखनऊ के प्रवास पर रहेंगी. इस दौरान वह प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राजग के घटक दलों के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों व विधायकों के साथ ही विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं से समर्थन के लिए सम्पर्क व संवाद करेंगी. प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार दोपहर तीन बजे चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंचेंगी.

इस दौरान एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, अपना दल (एस) के नेता आशीष पटेल व निषाद पार्टी के नेता डाॅ. संजय निषाद सहित अन्य वरिष्ठ नेता स्वागत करेंगे. एयरपोर्ट पर स्वागत की जोरदार तैयारियां की गई हैं. द्रोपदी मुर्मू शाम करीब 5ः30 बजे लोकभवन में आयोजित बैठक में संवाद करेंगी।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button