रीवा जिले के हनुमना थाना अंतर्गत प्रेम जाल में फंसा कर किशोरी से दुष्कर्म

रीवा में किशोरी से रेप प्रेम जाल में फंसाकर आरोपी ने बनाए संबंध, लड़की बोली घर में जाकर बता दूंगी तो शादी का वादा कर किया शोषण 

रीवा जिले के हनुमना थाना अंतर्गत किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय लड़की को जान पहचान के ही आरोपी ने प्रेम जाल में फंसाया।

एक दिन आरोपी तालाब के किनारे ले गया। वहां सूनसान स्थान का फायदा उठाकर लड़की से संबंध बनाए। दुष्कर्म के बाद नाबालिग लड़की बोली कि घर में जाकर परिजनों को बता दूंगी।

ऐसे में आरोपी डर गया। उसने पीड़िता से शादी का वादा कर मना लिया। इसके बाद आए दिन शारीरिक शोषण करने लगा। कुछ दिनों बाद जब भी किशोरी शादी की बात करती तो टाल देता था।

धक हारकर पीड़िता ने अपने घर वालों को पूरी कहानी बता दी। रेप की बात सुन माता-पिता के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई। वह आक्रोशित होकर थाने पहुंचे है

रेप व पॉक्सो एक्ट की धाराओं का प्रकरण दर्ज

पीड़िता से महिला पुलिस अधिकारियों ने बयान​ लिए। इसके बाद मेडिकल चेकअप कराया गया है। दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद रेप व पॉक्सो एक्ट की धाराओं का प्रकरण दर्ज किया गया है।

फिलहाल रेप का आरोपी फरार है। जिसको पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमे लगी है। आरोपी के संभावित स्थानों में दबिश दी जा रही है। 

Exit mobile version