रीवा

रीवा ने की कर्नाटक की सहायता, मऊगंज की सड़को पर भटक रही महिला को रीवा प्रशासन ने भेजवाया उसके राज्य

 

Rewa News: हिंदी की एक प्रचलित कहावत है यदि किसी भी काम को ईमानदारी और मन दिल से किया जाए तो वह अपने लक्ष्य तक जरूर पहुंचा है। ऐसा ही कुछ अथक प्रयास रीवा प्रशासन के द्वारा किया गया जहां एक गुम हुई महिला को उसके परिजन से मिलाया। भाषा के आधार पर महिला के कर्नाटक क्षेत्र के होने की आशंका जताई गई जिसके बाद एडीएम रीवा शैलेंद्र सिंह के द्वारा कर्नाटक प्रशासन से लगातार संपर्क बनाए रखें और 21 दिसंबर को महिला के उसके राज्य पहुंचाया

https://prathamnyaynews.com/rewa-news/35464/

मऊगंज की सड़को पर भटक रही थी 50 वर्षीय महिला

एडीएम शैलेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि कर्नाटक के बालकोट की रहने वाली 50 वर्षीय तय्यब्बा आरपेची नामक महिला मऊगंज की सड़कों पर दर-दर भटक रही थी जिसे मऊगंज कलेक्टर (अजय श्रीवास्तव) के द्वारा रीवा प्रशासन को सौंप दिया गया इसके बाद जिला प्रशासन ने महिला सुरक्षा वन स्टाफ सेंटर में रखा और उसे दौरान उसके परिजनों की तलाश की गई। महिला से पूछताछ के दौरान महिला ने प्रशासन को कोई भी जानकारी ना दे सकी। तब भाषा के आधार पर उसके राज्य और जिले के बारे में जानकारी लगी।

https://prathamnyaynews.com/madhya-pradesh-news/35459/

2 महीने बाद परिजनों से मिली महिला

एटीएम शैलेंद्र सिंह के द्वारा जानकारी दी गई की महिला की भाषा कर्नाटक क्षेत्र की थी जिसके बाद कर्नाटक प्रशासन से संपर्क करते हुए 2 महीने के बाद उसके परिजनों का पता चल सका और इस बात की पुष्टि भी की गई की तय्यब्वा आरपेंची नाम की महिला कर्नाटक के बागलकोट की रहने वाली है प्रशासनिक आधार पर संपर्क करने के बाद कर्नाटक के अधिकारी भी रीवा पहुंचे इसके बाद रीवा जिला प्रशासन ने महिला को उनके हवाले किया

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button