खेल

रोहित शर्मा के शतक ने जीत लिया रीवा रियासत का दिल , मुंबई में लग रहे सिक्स का एमपी में हो रहा था असर

IPL 2024, MI vs CSK Mumbai: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर (Mumbai Indians vs Chennai super kings) का मुकाबला 14 अप्रैल 2024 को वानखेडे क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला गया इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 63 गेंदों का सामना करते हुए 105 रन बनाए जिसमे 11 चौके और 5 सिक्स शामिल है, रोहित के शतक ने रीवा वासियों का मन मोह लिया, मुंबई में लग रहे सिक्स का पूरे मध्य प्रदेश में MI फैंस पर हो रहा था असर

रोहित शर्मा ने जड़ा शतक, फिर भी हार गई MI

वानखेडे क्रिकेट स्टेडियम रोहित शर्मा का सबसे पसंदीदा क्रिकेट स्टेडियम माना जाता है यही वह मैदान है जहां रोहित शर्मा ने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी अब इसी स्टेडियम में हिटमैन ने एक और कीर्तिमान अपने नाम किया है। रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ दिया, लेकिन मुंबई इंडियंस के अन्य बैट्समैन रोहित का साथ ना दे सके जिसके बदौलत मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग से 29 रनों से हारना पड़ा

रोहित शर्मा के शतक ने मोह लिया रीवा वालों का दिल

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी रोहित शर्मा के फैंस पूरे देश भर में है। रोहित शर्मा जब लंबे-लंबे सिक्स लगते हैं तो हर किसी के छक्के उड़ा देते हैं। रोहित ने जिस तरह से चेन्नई सुपर किंग के खिलाफ शानदार शतक जड़ा जिससे रीवा वासियों का मन मोह लिया है। पूरे रीवा रियासत के रोहित फैंस के लिए दिवाली आ गई सोशल मीडिया पर जबरदस्त शेयर देखने को मिला

मुंबई में लग रहे सिक्स का एमपी में हो रहा था असर

आईपीएल इतिहास की चेन्नई सुपर किंग्स सबसे मजबूत और प्रबल दावेदार टीम मानी जाती है। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास की सबसे अधिक फाइनल खेलने वाली टीम है। ऐसे में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग के क्रिकेट फैंस पूरे देश में मौजूद है यही कारण था कि जब मुंबई में लंबे-लंबे सिक्स लगाए जा रहे थे तो उसका असर पूरे मध्य प्रदेश में हो रहा था धोनी फैंस रोहित शर्मा फैंस टीम फैंस काफी खुश हो रहे थे और सोशल मीडिया पर जबरदस्त डिबेट छिड़ी है

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button