लड़कियों से दुष्कर्म करने वाला मुख्य आरोपी समेत दो अन्य गिरफ्तार

Sidhi Crime News : एक युवक ने कॉलेज जाने वाली आदिवासी लड़कियों से बात करने के लिए अपनी आवाज बदल ली और वे उसके जाल में फंस गईं। वह उनकी समस्याओं के बारे में पूछता था और उनका समाधान करने के लिए कागजात लेकर उन्हें बुलाता था और उनके साथ दुष्कर्म करता था।

मुख्य आरोपी समेत दो अन्य गिरफ्तार

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद उन्हें डरा धमका कर छोड़ देता था। और वह खुद को बचाने के लिए उनके मोबाइल फोन भी तोड़ देता था। इस तरह से आरोपी करीब छह महीने तक लड़कियों से ऐसा कृत्य कर्ता रहा। वहीं अब तक चार लड़कियां शिकायत दर्ज करा चुकी हैं, लेकिन अभी भी इनकी संख्या 15 से भी ज्यादा होने की संभावना है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version