सीधी में चुरहट विधायक ने खोला विकास का पिटारा 14 लाख के विभिन्न कार्यों का शिलान्यास

विधायक ने खोला विकास का पिटारा ग्राम कुस्परी में 14 लाख की लागत से विभिन्न कार्यों का किया शिलान्यास

सीधी जिले के चुरहट विधानसभा में विकास यात्रा के दौरान विधायक चुरहट शरदेंदु तिवारी ने ग्राम पंचायत क्षेत्र कुस्परी में जाकर शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनी हैं। विधायक ने विकास कार्यों का एक बड़ा पिटारा खोल दिया है। उन्होंने गांव के विकास के लिए हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया था।

लगभग 14 लाख की लागत से बनेगी निर्माण कार्य 

चुरहट विधायक सरदिंदु तिवारी ने बताया कि हम इसे ग्राम में लगभग 14 लाख की लागत से बनने वाले कई निर्माण कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके और लोग अपने घर और गांव के विकास के लिए खुद भागीदारी बन सकें।

इन्हें विकास कार्यों की रखी आधारशिला 

चुरहट विधायक सरदेंदु तिवारी ने मंच से ही कई निर्माण कार्यों की स्वीकृति दे दी है एवं विकास कार्यों का रोडमैप तैयार कर दिया है।

जिनमें से पी.सी.सी. सड़क निर्माण हरिशंकर के घर से रघुनाथ साकेत के घर तक 6.33 लाख रुपए लागत से निर्माण कार्य होगा। नाली निर्माण मोती लाल विश्वकर्मा के घर से राजबहादुर पटेल के घर तक 02 लाख रुपए लागत से निर्माण कार्य होगा।

2,70 लाख रुपए की लागत से होगा कार्य 

नाडेप निर्माण 10 नग 2.70 लाख रुपए लागत से निर्माण कार्य होगा। सोक पिट निर्माण 10 नग 1.70 लाख कार्यों का लोकार्पण किया और राजा तालाब का जीर्णोद्धार कार्य का निर्माण कार्य होगा।

राम कृपाल के घर से राम गोपाल के घर तक नाली निर्माण कार्य और सार्वजनिक नाडेप निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। 

Exit mobile version