मध्यप्रदेशराजनीति

शिवराज सिंह चौहान का बुरा वक्त! नहीं आ रही पार्टी काम मध्य प्रदेश में अब सिर्फ विधायक का है पद 

 

 

MP cabinet expansion: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश में बदलाव की लहर चलाई है। सीएम से लेकर मंत्री तक सभी बदल दिए गए है। शिवराज के चहेते एकात नेताओ को छोड़ बाकी सभी को भी अनदेखा किया गया। शिवराज अब मध्य प्रदेश में एक विधायक के पद पर है। फिलहाल डॉक्टर मोहन यादव की सरकार में कैबिनेट का विस्तार किया गया है। जिसमें 28 नेताओं को मंत्री बनाया गया जिसमें 18 मंत्री 7 दर्जा प्राप्त मंत्री 4 राज्य मंत्री का पदभार दिया गया है। पर शिवराज को केवल विधायक तक सीमित किया गया।

https://prathamnyaynews.com/madhya-pradesh-news/35777/

मंत्रिमंडल पर बोले शिवराज

एमपी मंत्रीमंडल गठन पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आ गया चौहान ने कहा कि प्रदेश का सौभाग्य है कि अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर नई सरकार आकर दे रही। मंत्रिमंडल में अनुभव की भट्टी में एक पक्के वरिष्ठ राजनेता एवं युवा जोश शामिल है। मंत्रिमंडल पूरी तरह संतुलित और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा गया। पीएम मोदी के मार्गदर्शन एवं सीएम मोहन यादव के अगुवाई में प्रदेश को सुशासन देगी। नई सरकार प्रदेश के विकसित और जनता कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। हमें विश्वास है कि संकल्प पत्र के वचनों को पूरा करेंगे। मैं सभी मंत्री मित्रों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

https://prathamnyaynews.com/madhya-pradesh-news/35780/

मुख्यमंत्री से बने विधायक

मध्य प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के विकास कार्यों में अहम भूमिका निभाई है। 2023 विधानसभा चुनाव में शिवराज की अहम भूमिका थी उन्होंने मध्य प्रदेश में अपनी अगवाई में भाजपा की बहुमत जीत दिलाई इसके बाद शिवराज सिंह चौहान को अब प्रदेश के किसी भी पद में स्थान नहीं दिया गया अब वह मात्र एक विधायक बनकर रह गए हैं। हालांकि उनको लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें केंद्र में एक बड़ा दर्जा दिया जाएगा। लेकिन इससे पहले यह भी कहा जा रहा था कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान को डॉक्टर मोहन यादव की सरकार में किसी पद पर स्थापित किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

https://prathamnyaynews.com/madhya-pradesh-news/35777/

कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्रियों की लिस्ट आई सामने

कैबिनेट मंत्री –

1-प्रदुम्न सिंह तोमर

2-तुलसी सिलावट

3-एदल सिंह कसाना

4-नारायण सिंह कुशवाहा

5-विजय शाह

6-राकेश सिंह

7-प्रह्लाद पटेल

8-कैलाश विजयवर्गीय

9-करण सिंह वर्मा

10-संपतिया उईके

11-उदय प्रताप सिंह

12-निर्मला भूरिया

13-विश्वास सारंग

14-गोविंद सिंह राजपूत

15-इंदर सिंह परमार

16-नागर सिंह चौहान

17–चैतन्य कश्यप

18-राकेश शुक्ला

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )

19-कृष्णा गौर

20-धर्मेंद्र लोधी

21-दिलीप जायसवाल

22-गौतम टेटवाल

23- लेखन पटेल

24- नारायण पवार

राज्यमंत्री –

25–राधा सिंह

26-प्रतिमा बागरी

27-दिलीप अहिरवार

28-नरेन्द्र शिवाजी पटेल

 

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button