मध्यप्रदेश

सड़क हादसे में तूफ़ान में सवार एक की मौत और आठ गंभीर, घायलों से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

Car Accident : राजगढ़ जिले के खिलचीपुर रोड पर सोमवार शाम 6 बजे सड़क हादसा हो गया। जिसमें 10 लोग सवार थे उनमें से एक महिला की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हैं। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये सभी मानता कार्यक्रम से तूफ़ान कार से लौट रहे थे। तभी खिलचीपुर रोड पर एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। और चार लोगों को गंभीर चोटें होने के कारण भोपाल रेफर किया गया है।

सड़क हादसे में एक महिला की मौत और आठ अन्य घायल

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही दिग्विजय सिंह राजगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी मिलने पहुंचे। आपको बता दें की मधुसूदनगढ़ के समीप आने वाले गोविंदपुरा गांव के करीब 10 लोग तुफान कार से खिलचीपुरा गए थे। जिनका लौटते समय खिलचीपुर और राजगढ़ के बीच हादसा हो गया, जिसमें एक महिला कृष्णा बाई की मौत हो गई और 8 घायलों में धापू बाई, फूला बाई, अंकित और दीक्षा को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है।

घायलों से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

मोदी पिता रघुबीर, गुलाब बाई, कुमैर सिंह और लक्ष्मण का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने राजगढ़ पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद वह तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के पास पहुंचे और घायलों से हादसे की खबर ली और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से उनके इलाज के बारे में चर्चा की।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button