सीधी जिले में एक मज़दूर फंदे में लटकी मिली लाश आत्महत्या या हत्या उलझन में पुलिस

सीधी में मजदूर ने किया सुसाइड फांसी के फंदे पर लटका मिला शव सरपंच के यहां करता था काम 

सीधी जिले के मझौली थाना अंतर्गत ग्राम निगोहा में एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जनपद पंचायत मझौली के ग्राम पंचायत क्षेत्र नेबूहा की पूर्व सरपंच के यहां ये श्रमिक काम करता था।

45 वर्षीय युवक का शव रविवार को निर्माणाधीन संजय रिसोर्ट के पास मिला है। मजदूर के साथ काम कर रहे साथियों ने उसका शव पेड़ पर लटका देखा।

क्या है पुरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जयराम पिता भरोसे केवट (45) निवासी मझरेटी थाना कोतवाली सीधी निबूहा की पूर्व सरपंच के यहां गृह श्रमिक का काम 20-25 वर्षों से कर रहा था। जिसका शव 8 जनवरी को कहुए के पेड़ से लटका दोपहर 3 बजे के लगभग कार्यरत अन्य श्रमिकों ने देखा।

इसकी सूचना पुलिस थाना मझौली को दी गई। जहां जीरो पर मर्ग कायम कर जांच विवेचना करते हुए पंचनामा बनाया गया। रात हो जाने के कारण मृत बॉडी को मझौली मरचुरी में सुरक्षित रखवाया गया है।

युवक ने फांसी लगाई जाने का कारण अभी तक नहीं चल पाया है, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। मृत्यु का वास्तविक कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

Exit mobile version