सीधी जिले में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश परिवार ने जताया हत्या का शक

व्यक्ति का लटका मिला शव खेत पर सोने के लिए गया था युवक पेड़ पर लगा ली फांसी परिवार ने जताई हत्या की आशंका 

जिले के पिपराव चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटना के ग्राम सरदा में एक 37 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। मिली जानकारी के अनुसार वह युवक अपने खेत पर सोने के लिए गया था, क्योंकि खेत में उस समय पानी लगाया हुआ था। किस कारणों से उसने फांसी लगाई अभी तक यह पता नहीं चल पाया है।

पूरा मामला सोमवार की देर रात्रि का बताया जा रहा है। सोमवार देर रात के समय युवक अपने घर से खाना खाकर खेत की तरफ निकला था। खेत में पानी लगा हुआ था, जहां वह सिंचाई का कार्य कर रहा था। रात में उसे वही सोना था

 इसलिए परिवार जन उसके पास नहीं गए। वह सुबह घर नहीं लौटा तो घर वालों ने उसकी खोज के लिए खेत की तरफ गए। वह खेत की तरफ पहुंचे, तो एक पेड़ पर उसका लटकता हुआ शव दिखाई दिया। युवक की पहचान सरदा निवासी कमलेश विश्वकर्मा पिता अमर प्रसाद विश्वकर्मा का शव कटहल के पेड़ फांसी के फंदे में लटका हुआ मिला।

परिजनों ने जताया हत्या का शक

युवक की मां ने जानकारी देते हुए बताया है कि घर में ना कोई लड़ाई हुआ था और ना ही कोई झगड़ा हुआ था। मेरा बेटा इस कदर खेत में जाकर फांसी नहीं लगा सकता है। संभवत उसे किसी ने मार कर फांसी के फंदे में झूला दिया है।

ग्रामीणों ने पिपराव पुलिस को सूचना दी, जहां पर ग्राम पुलिस मौके पर पहुंचकर विवेचना के कार्य में जुट चुकी है। अभी तक युवक ने किस लिए फांसी लगाई उसका कारण का पता नहीं चल पाया है।

Exit mobile version