सीधी में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन बीएमओ से कहा मानदेय बढ़ाने सहित सभी मांगें नहीं मानी तो करेंगे हड़ताल

आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन बीएमओ से कहा मानदेय बढ़ाने सहित सभी मांगें नहीं मानी तो करेंगे हड़ताल 

कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत आने वाले 150 आशा कार्यकर्ता व सुपरवाइजर ने विरोध जताया। सोमवार को अपनी 7 मांगों को लेकर बीएमओ सुधीर गुप्ता को अल्टीमेटम पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो हड़ताल पर चली जाएंगी।

इसके पहले उन्होंने 30 दिसंबर को कलेक्टर को ज्ञापन दिया था। इसमें भी नियमित करने और मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों को पूरा करने की बात कही थी। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि सुपर कर्मचारियों को शासकीय कर्मचारी माना जाए।

आशा को 10 हजार रुपए मानदेय, आशा सुपरवाइजर को 15 हजार रुपए, आशा सुपरवाइजर का यात्रा भत्ता 3 सौ मानदेय दिया जाए।

मांग है पेंशन 

आशा एवं आशा सुपरवाइजर का बीमा योजना में उम्र की सीमा समाप्त किया जाए। उसे 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन दी जाए। आरोग्य केंद्र सहित कई मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में आशा कार्यकर्ता अल्टीमेटम देने पहुंची हुई थी।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष सविता पांण्डेय के साथ रनिया साहू, जयंती सिंह, राधा सिंह, सुलोचना यादव, संतोषी पटेल, नागेश्वरी सिंह ,तारा यादव, लल्ली देवी पनिका, कृष्ण कली सिंह विमला पनिका जयंती यादव रंगीता सिंह मीना सिंह ऊषा सिंह शकुंतला सिंह गायत्री सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थी

Exit mobile version