बड़ी ख़बरमध्यप्रदेश

सेना में जाने का सुनहरा अवसर:मध्यप्रदेश के रीवा में जल्द होगी आर्मी की भर्ती रैली, कलेक्टर ने जारी की NOC

सेना में जाने का सुनहरा अवसर:मध्यप्रदेश के रीवा में जल्द होगी आर्मी की भर्ती रैली, कलेक्टर ने जारी की NOC

भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा का वर्षों से सपना देख रहे युवाओं के लिए जल्द खुशखबरी आने वाली है। बताया गया कि आने वाले महीनों में रीवा शहर के अंदर आर्मी की वृहद भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भर्ती रैली कराने के लिए कलेक्टर मनोज पुष्प ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। रैली भर्ती की प्रारंभिक तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में बैठक आयोजित की गई।

कलेक्टर मनोज पुष्प ने कहा कि यह भर्ती रैली युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर होगा। रीवा संभाग के सभी जिलों के लोग सेना में अधिकारी व जवान के तौर पर देश की सेवा कर रहे हैं। यह भर्ती रैली युवाओं को सेना में जाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराएगी। जिसके माध्यम से युवा देश सेवा का लाभ ले सकेंगे। साथ ही अपने आप को गौरवान्वित कर सकते है।

बैठक में एसएसपी नवनीत भसीन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी पी गंगा, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे, रोजगार अधिकारी सीमा वर्मा, डीसपी यातायात मनोज शर्मा और यातायात के दिलीप तिवारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व रीवा में वर्ष 2017 में आर्मी भर्ती रैली का आयोजन हुआ था।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button