रीवा

सोहागी पहाड़ में बस हादसा:रीवा में तेज रफ्तार बस के निकले पीछे के चारों पहिए, 200 फीट तक खिसकने के बाद पलटी, 6 घायल, एक गंभीर

सोहागी पहाड़ में बस हादसा:रीवा में तेज रफ्तार बस के निकले पीछे के चारों पहिए, 200 फीट तक खिसकने के बाद पलटी, 6 घायल, एक गंभीर

रीवा जिले के सोहागी थाना अंतर्गत पहाड़ में तेज रफ्तार बस पलटने से आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। जबकि एक युवक की स्थित नाजुक है। सूत्रों की मानें तो नागपुर से चलकर प्रयागराज जाने वाली रजा ट्रेवल्स की बस एनएच 30 के रास्ते जा रही थी। लेकिन सोहागी घाट उतरते समय ब्रेक फेल हो गया।

हादसे की आशंका को लेकर चालक ने बस को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन तब तक पीछे के चारो पहिये निकल गए। नतीजन 200 फीट तक खिसकने के बाद बस पलट गई। राहगीरों ने हादसा देख डायल 100 और थाना पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने बस में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला। साथ ही क्रेन की मदद से बस को साइड में कराते हुए यातायात बहाल कराया गया। उधर 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को त्योंथर सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां एक यात्री की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे बस क्रमांक यूपी 70 ईटी 5618 नागपुर से चलकर प्रयागराज जा रही थी। लेकिन सोहागी घाट उतरते समय बस का ब्रेक फेल हो गया। हादसे को भांपते हुए चालक ने गेयर से कंट्रोल करने की कोशिश की तो पीछे के चारो पहिया निकल गए।

ऐसे में 200 फीट तक बस खिसकते हुए पलट गई। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जिस हिसाब से दुर्घटना हुई है। ईश्वर का शुक्र है कि सभी सुरक्षित है। सिर्फ आधा दर्जन लोगों को मामूली चोंट आई है। हालांकि एक युवक के जख्म घहरे है। जिसको भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button