जबलपुर

25 मई से हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश होंगे शील नागू

MP News : मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ 24 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। शील नागू 25 मई से हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश होंगे। कानून मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। रवि मलिमठ 14 अक्टूबर 2021 को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने थे।

25 मई से हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश होंगे शील नागू

न्यायमूर्ति शील नागू कब बने वकील ?

न्यायमूर्ति शील नागू बी.कॉम, एलएलबी का जन्म 1 जनवरी 1965 को हुआ था, 5 अक्टूबर 1987 को एक वकील के रूप में नामांकित हुए। इसके अलावा वे जबलपुर उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ में दीवानी एवं संवैधानिक मामलों की वकालत करने लगे। 27 मई 2011 को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और 23 मई 2013 को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किये गये। ग्वालियर खंडपीठ के प्रशासनिक न्यायाधीश बनने के बाद वे उसी पद पर जबलपुर की मुख्य पीठ में लौट आये।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button