मध्यप्रदेशरीवा

29 लाख रुपये में बेचे गए बच्चे के साथ आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rewa Crime News : महाराष्ट्र के कल्याण में खरकपाड़ा पुलिस ने मध्य प्रदेश से छह महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में शाहद और नवी मुंबई से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश से अगवा किए गए इस 6 महीने के बच्चे को 29 लाख रुपये में बेचा गया था। जिसे पुलिस ने महज 8 घंटे में गुत्थी सुलझा ली और आरोपी को मध्य प्रदेश पुलिस को सौंप दिया।

बदमाशों ने रात में बच्चे का किया अपहरण

यह पूरी घटना 6 से 7 मई के बीच की है। राजस्थान से मंगिया परिवार आजीविका कमाने के लिए रीवा आया था। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कॉलेज चौराहे पर सड़क किनारे रेहड़ी लगाकर पैसे कमाएं। वहीं घटना वाले दिन पति-पत्नी रात में दुकान बंद कर 6 माह के बच्चे के साथ मच्छरदानी लगाकर सो गए, जिसके बाद बच्चे का अपहरण कर लिया गया।

पुलिस आरोपीयों को गिरफ्तार कर पहुंची बच्चे तक

बच्चे का पता लगाने के लिए रीवा पुलिस को महाराष्ट्र पुलिस से बेहतर सहयोग मिला। जहां महाराष्ट्र पुलिस के खरकपाड़ा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अनिल गायकवाड़ के नेतृत्व में दो पुलिस टीमें बनाई गईं। सबसे पहले पुलिस ने नितिन सोनी और उसकी पत्नी स्वाति सोनी को गिरफ्तार किया तो बताया कि वह बच्चे को ऑटोरिक्शा से अमल मधुकर और सेजल को देने गया था। उसके बाद रिक्शा चालक प्रदीप को हिरासत में लिया गया। तो उसने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी, जिससे धीरे-धीरे पुलिस मासूम बच्चे तक पहुंच जाती है।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button