Sidhi news: राजनीतिक दलों की यात्राओं के भरोसे 2023 के चुनाव पर टिकी नजरे।
प्रथम न्याय न्यूज सीधी। जहां एक तरफ चुनावी समीकरण के माहौल को साधने के लिए पक्ष विपक्ष दोनों दलों ने यात्रा का रूप धारण किया हुआ है एक तरफ अगर पक्ष की बात की जाए तो भाजपा न जाने कितनी यात्राएं जिसमें विकास यात्रा, समरसता यात्रा, जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन हर बूथ स्तर पर भरोसा जीतने के लिए रथ पर सवार है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी इन यात्राओं से उलट भारत जोड़ो यात्रा, वन अधिकार यात्रा,जन आक्रोश यात्रा का आयोजन करके सत्ता में आने का मौका नहीं छोड़ना चाहती है। वहीं भाजपा जहां जन आशीर्वाद यात्रा का प्रदेश में भ्रमण कर रही है तथा कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकालने की तैयारी कर रही है उससे पहले आदिवासी वोट बैंक को साधने के लिए वन अधिकार यात्रा निकालकर जल, जंगल, जमीन की बात कर रही है।
कांग्रेस द्वारा वन अधिकार यात्रा 5 सितंबर से कमलनाथ ने हरी झंडी दिखाकर छिंदवाड़ा से रवाना किया गया। महाकौशल के 8 जिले से निकलते हुए शहडोल के तीन जिले एवं रीवा संभाग के चार जिलों से गुजरते हुए चित्रकूट में 19 सितंबर को समापन किया जाएगा।
https://youtu.be/wDVe2eWust0?si=0T_GVfv74MiJhxZE