7 लड़कियों से रेप के मामले में आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Crime News : सीधी जिले में 7 आदिवासी लड़कियों से रेप मामले में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। इस मामले के मुख्य आरोपी ब्रिजेश प्रजापति के घर पर बुलडोजर चलाया गया। आरोपी ने मैजिक आवाज ऐप के जरिए आवाज बदलकर आदिवासी लड़की से दुष्कर्म किया। इस घटना में कुल चार आरोपी हैं। अब प्रशासन अन्य तीन आरोपियों के अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर रहा है।

इस पूरे मामले की जांच में लगी एसआईटी

आरोपी का घर सीधी जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर नौगांवा दर्शन सिंह गांव में बना हुआ है। पुलिस ने नाबालिग आदिवासी लड़कियों से रेप के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उस पर 7 आदिवासी लड़कियों से रेप का आरोप है। सभी पीड़ित लड़कियां सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं। आरोपी आवाज बदलकर उन्हें फंसा लेते थे और उन्हें स्कॉलरशिप फॉर्म के बहाने छात्रों को एकांत जगह पर बुलाकर उनके साथ दुष्कर्म करते थे। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना की जांच एसआईटी को सौंप दी है।

Exit mobile version