9 किलो 880 ग्राम हरे गांजा के पेड़ कुल कीमती 98800 रू. जप्त कर एनडीपीएस एक्ट तहत की कार्यवाही

सीधी। पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रवीन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहरी के नेतृत्व में आज दिनांक 30.03.2024 को मुखबिर सूचना पर अवैध मादक पदार्थ के विरूध्द की गई कार्यवाही कर कुल 9 किलो 880 ग्राम हरे गांजा के पेड़ कुल कीमती 98800 रू. जप्त कर एनडीपीएस एक्ट तहत की कार्यवाही निम्न है:-

1. आरोपी जग्यराज सिंह चौहान पिता देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान उम्र 62 वर्ष साकिन भलुहई थाना बहरी जिला सीधी (म.प्र.) के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ हरे गांजा के 52 पेड़ कुल 2 किलो 600 ग्राम कीमती 26000 रू. अवैध रूप से पेड़ लगाये पाये जाने पर से आरोपी के विरूध्द थाना बहरी में अपराध क्रमांक 199/2024 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया 2. आरोपी मनोज सिंह चौहान पिता देवेन्द्र सिंह चौहान उम्र 50वर्ष साकिन भलुहई थाना बहरी जिला सीधी (म.प्र.) के

कब्जे से अवैध मादक पदार्थ हरे गांजा के 10 पेड़ कुल । किलो 680 ग्राम कीमती 16800 रू. अवैध रूप से पेड़ लगाये पाये जाने पर आरोपी के विरूध्द थाना बहरी में अपराध क्रमांक 200/2024 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।

3. आरोपी बाबूलाल सिंह चौहान पिता समरबहादुर सिंह चौहान उम्र 50 वर्ष साकिन भलुहई थाना बहरी जिला सीधी (म.प्र.) के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ हरे गांजा के 7 पेड़ कुल 2 किलो 330 ग्राम कीमती 23300 रू. अवैध रूप से पेड़ लगाये पाये जाने पर आरोपी के विरूध्द थाना बहरी में अपराध क्रमांक 201/2024 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।

4. आरोपी मणिराज सिंह पिता समरबहादुर सिंह चौहान उम्र 65 वर्ष साकिन भलुहई थाना बहरी जिला सीधी (म.प्र.) के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ हरे गांजा के 160 पेड़ कुल 3 किलो 270 ग्राम कीमती 32700 रू. अवैध रूप से पेड़ लगाये पाये जाने पर आरोपी के विरूध्द थाना बहरी में अपराध क्रमांक 202/2024 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।

नोटः- उपरोक्त कार्यवाही में उनि बी. बी. तिवारी, उनि समयलाल वर्मा, सउनि भूपेन्द्र सिंह बागरी, सउनि ओमप्रकाश मिश्रा, सउनि रामसिया सोनवंशी, प्र. आर. 434 आनन्द शर्मा, प्र.आर. 35 रामसुन्दर साकेत, प्र.. आर. 318 सुरेश रावत, प्र.आर.07 संतकुमार सिंह, आर. 575 प्रभात तिवारी, आर. 534 अवधेश कुशवाहा, आर. 531 रघुराज सिंह, आर.554 राजधर विश्वकर्मा, आर. 18 नन्दलाल यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Exit mobile version