Crime News : पांच वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला पड़ोसी गिरफ्तार

Crime News : शहडोल के बुढ़ार थाने में पांच वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुढ़ार थाना क्षेत्र में रहने वाली पांच वर्षीय बच्ची घर में अकेली मिली तो पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मासूम ने परिजनों को आपबीती सुनाई।
नाबालिग दुष्कर्म पर इन्होने क्या बोला ?
परिजनों ने बुढ़ार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बुढार पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर पड़ोसी के खिलाफ धारा-376 व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एसपी कुमार प्रतीक ने बताया कि बुढ़ार थाना क्षेत्र में एक बच्ची के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
नहीं थम रहा महिलाओं पर अत्याचार
जिले में महिला उत्पीड़न लगातार बढ़ता जा रहा है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। पिछले कुछ महीनों में जिले में महिलाओं के साथ दुराचार की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पिता-पुत्री, भाई-बहन, सास और दादा-पोते के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।