Chandrayaan-3: प्रज्ञान रोवर ने किया बड़ा कमाल चांद पर ऑक्सीजन, सल्फर सहित कई पदार्थ की खोज!

Chandrayaan-3: प्रज्ञान रोवर ने किया बड़ा कमाल चांद पर ऑक्सीजन, सल्फर सहित कई पदार्थ की खोज!
चंद्रयान-3 मिशन को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है प्रज्ञान रोवर को चांद पर कई पदार्थ होने के सबूत मिले हैं इसरो ने बताया कि चंद्रमा पर ऑक्सीजन और सल्फर होने के स्पष्ट प्रमाण मिले हैं अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि चंद्रमा की सतह पर एल्यूमीनियम, आयरन, सल्फर समेत कई पदार्थों की जानकारी मिली है वहीं, हाइड्रोजन की खोज की जा रही है।
https://prathamnyaynews.com/madhya-pradesh-news/30438/
इसरो ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि चंद्रमा पर वैज्ञानिक प्रयोग जारी है रोवर पर लगा लेजर-आधारित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप उपकरण की मदद से चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सल्फर के प्रमाण मिल हैं एल्युमिनियम, सल्फर, कैल्शियम, आयरन, ऑक्सीजन, क्रोमियम, टाइटेनियम, सिलिकॉन और मैंगनीज की उपस्थिति का पता चला है।