
IPL 2024: 23 मार्च 2024 से आईपीएल शुरू होने जा रहा है। जिसको लेकर खिलाड़ियों के ऑप्शन हुए जिसमें मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन के उभरे हैं। क़रीब 9 साल के बाद आईपीएल खेलने उतरे मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25. 75 करोड रुपए में खरीदा है। मिचेल स्टार्क के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैंट कमिंग को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 करोड रुपए में खरीदा। 2023 आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग विजेता टीम को प्राइज मनी 20 करोड रुपए दी गई थी। जिसके अनुसार मिचेल स्टार्क 5 करोड़ 50 लाख रुपए महंगे हैं। आईपीएल के मैच में स्टार्क की एक गेंद की कीमत 7.30 लाख रुपए है।
आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
मार्च 2024 में आईपीएल का आगाज होने जा रहा है जिसको लेकर ऑक्शन आयोजित किया गया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मिचेल स्टार्क को रिलीज किया जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.50 करोड रुपए की बोली लगाते हुए, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को अपने टीम में शामिल कर लिया। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है। जहां पूरे आईपीएल प्राइस मनी से एक खिलाड़ी महंगा बिका हो। मिचेल स्टार्क के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पेट्स कमिंग भी इसी रेस में है उन्हें 20.50 करोड रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद में खरीदा है।
स्टार्क की एक गेंद फेकने की कीमत
वैसे तो आईपीएल पैसा और रुतबा का खेल है। कहते हैं यहां जिसका नंबर लग जाता है वह 50 साल तक घर बैठकर आराम से खा सकता है। ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के गेंदबाज मिचेल स्टार्क के साथ हुआ। अब आईपीएल के मैच के दौरान मिशेल स्टार्क जब एक गेंद करेंगे तब उसे गेंद की कीमत 7.30 लाख रुपए होगी। मतलब मिचेल स्टार्क एक ओवर गेंद फेकने के लिए इसी एवरेज के अनुसार 43 लाख रुपए लेंगे।
आईपीएल प्राइस मनी से महंगे स्टार्क
आईपीएल 2023 में विजेता चेन्नई सुपर किंग को प्राइज मनी 20 करोड रुपए दी गई थी। इस अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी मिचेल स्टार्क जिन्हें 25.50 करोड रुपए में खरीदा गया है। वह प्राइस मनी से महंगे है। स्टार्क आईपीएल प्राइस मनी से 5.50 करोड रुपए महंगे हैं। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है । हालांकि इसी रेस में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पेट कमिंग्स भी चल रहे हैं। 23 मार्च से आईपीएल का महा मुकाबला शुरू हो जाएगा जिसकी तैयारी फ्रेंचाइजी और सभी टीम कर रही हैं