बड़ी ख़बर

शिवाजी की जिस मूर्ति का PM मोदी ने किया अनावरण, वह ढह गई !

सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में लगी छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढह गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने 4 दिसंबर, 2023 को महाराष्ट्र के राजकोट में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया।  तक़रीबन 8 महीने बाद ही प्रतिमा ढह गई। विपक्ष ने प्रतिमा की गुणवत्ता  पर सवाल उठाया है।

मालवण राजकोट किले पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढह गया। जिसके बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। विपक्ष राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए लोक निर्माण मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है। इस मामले राज्य सरकार ने बताया है कि इस प्रतिमा (शिवाजी महाराज प्रतिमा) का निर्माण नौसेना द्वारा किया गया था।

जिस प्रतिमा का अनावरण स्वयं प्रधानमंत्री जी ने किया हो उसका गिर जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

सपा नेता अखिलेश यादव ने अपने x हैंडल पर लिखा की, भाजपा का बनाया हुआ हर निर्माण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में लगी छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जिस प्रतिमा का अनावरण स्वयं प्रधानमंत्री जी ने किया हो उसका गिर जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

इसके निर्माण से संबंधित सभी सरकारी-गैर सरकारी लोगों की गहन जाँच-पड़ताल हो और कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

ये केवल महाराष्ट्रवासियों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए भावनात्मक ठेस पहुँचाने वाली घटना है। महाराष्ट्र की जनता आगामी चुनावों में भाजपाई भ्रष्टाचार के ऐसे कुकृत्यों का जवाब भाजपा सरकार को गिरा कर देगी।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button