मध्यप्रदेश

MP News: कांग्रेस पहले अपने पुराने पाप धोए उसके बाद संविधान यात्रा निकाले- CM मोहन यादव

MP News : मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच टकराव को लेकर बड़ा बयान दिया। कहा- कांग्रेस का एक अतीत है, जिन्होंने कांग्रेस का साथ दिया उन्हें डुबो दिया। आम आदमी पार्टी की हालत और खराब होने वाली है क्योंकि वे कांग्रेस के पक्ष में हैं। हम लोकसभा चुनाव के बाद से ही बात कर रहे हैं। आप पार्टी और कांग्रेस लोगों को बेवकूफ बना रही है। कांग्रेस आप से भाग रही है और आप पार्टी कांग्रेस पर आरोप लगा रही है। बीजेपी को न तब गठबंधन में कोई दिलचस्पी थी और न अब।

उन्होंने 26 जनवरी को एमपी के महू से शुरू हुई राहुल गांधी की संविधान यात्रा का जिक्र करते हुए कहा- बाबा साहब के अपमान के राहुल गांधी अपने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से कहे वो माफी मांगे, प्रदेश अध्यक्ष पर कार्रवाई करें। जीतू पटवारी को बोलना चाहिए राहुल जी माफ कर दो। बाबा साहब का सम्मान भाजपा ने किया कांग्रेस ने हमेशा अपमान किया है। नेहरू जी ने बाबा साहब को चुनाव हराने का काम किया। बाबा साहब को कदम कदम पर लज्जित करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया हैं। कांग्रेस पहले अपने पुराने पाप धोए उसके बाद संविधान यात्रा निकाले। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के नाराजगी पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। कांग्रेस का काम है अपने बुजुर्गों का अपमान करना।

दोनों वरिष्ठ नेता सार्वजनिक रूप से कह रहे है तो कांग्रेस को विचार करना चाहिए। कांग्रेस का चरित्र हैं अपने बुजुर्गों की इज्जत नहीं करना। सीताराम केसरी का राष्ट्रीय अध्यक्ष के वक्त धोती खोलने का काम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने किया हैं। मनमोहन सिंह के कैबिनेट के कागज छीनकर फाड़ने का काम राहुल गांधी ने किया है। राहुल अपने पार्टी के किए गलतियों के लिए पहले माफी मांगे फिर यात्रा निकाले। सीएम मोहन ने कहा कि- प्रदेश में जहां जहां कृष्ण के कदम पड़े उसे तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करेंगे। महाकाल लोक की तरह उज्जैन, अमझेरा और जानपांव में कृष्णलोक बनेगा। मथुरा की तरह मध्यप्रदेश में कृष्ण तीर्थ स्थल बनाएंगे।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button