Union Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आम बजट (बजट-2025-26) पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष के भारी हंगामे के बीच बजट पेश किया। यह निर्मला सीतारमण का लगातार आठवां बजट है, जो एक रिकॉर्ड है। केंद्र की मोदी सरकार ने इस बजट में कई घोषणाएं की हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट पेश किया, जिसमें लोगों को कुछ चीजों पर राहत मिली है। अब भारत में बने मोबाइल फोन और कपड़े सस्ते होंगे। साथ ही, 36 दवाओं पर कस्टम ड्यूटी समाप्त कर दिया जाएगा, जिससे उनकी कीमतें भी सस्ती हो जाएंगी।
Read Also: Union Budget 2025: आम बजट में कृषि के क्षेत्र में बड़ी घोषणा, KCC पर की लिमिट 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये!
वित्त मंत्री ने 120 नई जगहों के लिए उड़ान योजना की घोषणा की। उड़ान स्कीम से 4 करोड़ नए यात्रियों को जोड़ने का लक्ष्य है। बिहार में नये क्षेत्रीय हवाई अड्डे खोले जायेंगे। पहाड़ी क्षेत्रों में छोटे हवाई अड्डे और हेलीपोर्ट बनाए जाएंगे।
छात्रों के लिए बजट बॉक्स में क्या है?
निर्मला सीतारमण ने बजट में छात्रों के लिए भी बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि आईआईटी में 6,500 सीटें बढ़ाई जाएंगी। 3 एआई केंद्र खोले जाएंगे। इसके अतिरिक्त, अगले पांच वर्षों में चिकित्सा पदों की संख्या में 7,500 की वृद्धि होगी। एआई शिक्षा के लिए 500 करोड़ रुपये का बजट।
Read Also: Union Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, वित्त मंत्री ने कहा- हमारा ध्यान ‘GYAN’ पर है…
निर्मला सीतारमण के बजट भाषण की अहम बातें:
- MSME के लिए लोन 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़
- डेयरी और फिशरी के लिए 5 लाख तक का लोन
- असम के नामरूप में यूरिया प्लांट लगेगा
- स्टार्ट अप के लिए 10 हजार करोड़ का फंड
- लेदर स्कीम से 22 लाख लोगों को रोजगार
- भारत को खिलौना हब बनाएंगे
- खिलौनों के लिए राष्ट्रीय योजना का निर्माण
- भारत के पारंपरिक सूती उद्योग को बढ़ावा
- कपास उत्पादन के लिए 5 साल सरकार का फोकस
- पीएम धन्य धान्य योजना लाएंगे. 100 जिलों को मिलेगा फायदा
- कपास के प्रोडक्शन और मार्केटिंग पर फोकस
- किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख हुई.
- युवाओं को रोजगार देने की प्राथमिकता
- दलहन में आत्मनिर्भरता का मिशन
- बिहार में मखाना बोर्ड का गठन होगा
- मछुआरों के लिए स्पेशल इकोनॉमी
- टैक्स, ऊर्जा और शहरी विकास पर फोकस
- गरीब, युवा, किसान और नारी शक्ति पर फोकस
क्या-क्या हुआ सस्ता?
- भारत में बने मोबाइल फोन और कपड़े सस्ते होंगे।
- इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते होंगे।
- चिकित्सा उपकरण सस्ते होंगे।
- 36 दवाओं पर कस्टम ड्यूटी समाप्त कर दिया जाएगा।
- एलईडी और स्मार्ट टीवी की कीमत सस्ती होगी।
- चमड़े का सामान सस्ता हो जायेगा।