क्राइम ख़बर

आदिवासी युवक को घर के अन्दर घुसेडकर प्राणघातक चोट कारित करने वाला हमलावर प्रेमसिंह भाटी अपने साथियों सहित गिरफ्तार

नाम पता गिरफ्तार आरोपी:- (1) प्रेम सिंह भाटी पिता कान सिंह भाटी उम्र 40 वर्ष सा0 पोथरा थाना सरई

(2) लालजी पिता रामकुमार जायसवाल उम्र 30 वर्ष सापोरा थाना सरई

विवरण:- दिनांक 01.08.2022 को फरियादिया राधा सिंह पति जगमोहन सिंह गोंड उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम नौडिया थाना सरई की रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 28.07.2022 को 03 बजे दोपहर प्रेम सिंह भाटी अपने साथियों के साथ उसके पति जगमोहन सिंह पिता जगदेव सिंह गोंड उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम नौडिया को घर के अन्दर घुसेडकर गाली गुधार करते हुये हांथ मुक्का, लात घूंसा से मारपीट किये है। आहत जगमोहन सिंह उपचारार्थ रीवा मे भर्ती है। फरियादिया की रिपोर्ट पर आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 742/2022 धारा 294,323,506,34 भा.द.वि. एवं 3(2) (v) एससी एसटी एक्ट कायम किया जाकर विवेचना मे लिया गया। घायल जगमोहन सिंह की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में आरोपीगणों के विरुध्द धारा 307 भा.द.वि. का बढ़ाई गई। आरोपीगण घटना दिनांक से फरार थे । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक  सिंगरौली बीरेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) देवसर राजीव पाठक के मार्ग दर्शन  पर पृथक -पृथक पुलिस टीमो का गठन किया जाकर सायबर सेल की मदद से आरोपी प्रेम सिंह भाटी को बनारस (उ.प्र.), आरोपी लालजी जायसवाल को सरई से गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। घायल जगमोहन सिंह गोंड एस.जी.एम.एच. रीवा मे उपचारार्थ भर्ती है प्रकरण विवेचना में है।

महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक नेहरू सिंह खण्डाते, सउनि इन्द्रलाल माझी, सउनि विद्यनाथ रावत, प्र.आर. गणेश मीणा, आर. सूरज धाकड, आर हरिभजन सिंह, आर. जितेन्द्र अहिरवार, आर मुकेश इवनाती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button