सरकारी योजनाएं & जॉब्स

लाडली बहना योजना की 28वीं किस्त कब आएगी? जानें पूरी डिटेल

मध्य प्रदेश की महिलाओं को सितंबर में मिल सकती है अगली किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस ऑनलाइन।

Ladli behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना आज लाखों महिलाओं के लिए नई उम्मीद लेकर आई है। 2023 में शुरू हुई यह योजना धीरे-धीरे महिलाओं के जीवन में बदलाव ला रही है। हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं न सिर्फ घर का खर्च संभाल रही हैं बल्कि बच्चों की पढ़ाई और छोटी बचत भी कर पा रही हैं।

अगस्त में जारी हुई 27वीं किस्त

अगस्त 2025 में योजना की 27वीं किस्त जारी की गई थी। इस दौरान सभी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹1250 की राशि ट्रांसफर की गई। लगातार मिल रही यह मदद महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का आधार बन रही है।

कब आएगी 28वीं किस्त?

अब महिलाओं का सबसे बड़ा सवाल यही है कि 28वीं किस्त कब आएगी?

मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले अनुभवों के अनुसार, यह किस्त सितंबर के पहले हफ्ते में आ सकती है।

अनुमान है कि 15 से 16 सितंबर 2025 के बीच लाभार्थियों के खाते में राशि आने लगेगी।

हालांकि, पक्की जानकारी केवल सरकार की ओर से ही जारी होगी, इसलिए महिलाओं को आधिकारिक वेबसाइट और स्थानीय अधिकारियों की अपडेट पर नज़र रखनी चाहिए।

किसे मिलेगा लाभ

लाडली बहना योजना की 28वीं किस्त उन्हीं महिलाओं को मिलेगी जो पहले से योजना में पंजीकृत हैं और पात्रता शर्तें पूरी करती हैं:

महिला के नाम पर कृषि भूमि नहीं होनी चाहिए।

किसी अन्य सरकारी पेंशन का लाभ न ले रही हो।

उम्र 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।

बैंक खाता DBT और KYC से लिंक होना ज़रूरी है।

क्यों खास है यह योजना

यह योजना केवल पैसों तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाती है। आज प्रदेश की करीब 1.2 करोड़ महिलाएं इससे जुड़ी हुई हैं, जो अपने परिवार और समाज में आत्मविश्वास के साथ निर्णय ले रही हैं।

ऑनलाइन किस्त स्टेटस कैसे देखें

सरकार ने किस्त की जानकारी जांचने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी दी है।

1. योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. लॉगिन कर ‘Installment Status’ विकल्प चुनें।

3. जरूरी जानकारी, OTP और कैप्चा भरें।

4. स्क्रीन पर किस्त की पूरी जानकारी दिख जाएगी।

उम्मीद है यह जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी ऐसी ही खबरों के लिए हमारे चैनल को ज्वाइन करें और ताज़ा खबरें पढ़ें धन्यवाद 

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button