राजनीतिसिहावलसीधी

भाजपा नेत्री अंजू पाठक ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा का ग्राम पैगमा में किया भव्य स्वागत 

सिहावल। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा सीधी जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते हुए वैष्णवी गार्डन सीधी में पत्रकारों के साथ पत्रकार वार्ता के पश्चात सीधी जिले की भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक के गृह ग्राम सिहावल विधानसभा क्षेत्र के पैगमा गांव में पहुंचे जहां अंजू पाठक के द्वारा हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भव्य स्वागत किया गया तथा सिहावल विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के साथ-साथ राजनीतिक पहलुओं पर चर्चा की गई। वही प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष कांतिदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री व रीवा संभाग के प्रभारी रणवीर सिंह रावत, प्रदेश मंत्री राजेश पांडेय सीधी सांसद रीती पाठक सहित कई दिग्गज नेता शामिल रहे।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button