जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज 2022 हुआ संपन्न, गुरुकुल स्कूल मडरिया रही विजेता

जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज 2022 हुआ संपन्न, गुरुकुल स्कूल मडरिया रही विजेता

सीधी जिले के उत्कृष्ट विद्यालय मे आयोजित मध्यप्रदेश जैव विविधता क्विज 2022 आयोजित किया गया जिसमे जिले की समस्त विद्यालयों ने सहाभागिता दर्ज करायी।

विजेता गुरुकुल स्कूल मडरिया रही जिसमे अमन द्विवेदी ( टीम हेड ) एवं अमन जायसवाल शामिल थे। टेम हेड अमन ने बताया कि उन्हें इस प्रतियोगिता की तैयारी के लिए जैव विविधता एवं पर्यावरण संबंधी तैयारी की थी। अब अमन के नेतृत्व वाली टीम सीधी जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए भोपाल मे राज्य स्तरीय कार्यक्रम मे भाग लेगी।

इसके अलावा द्वितीय स्थान पर उत्कृष्ट विद्यालय सीधी, व तीसरे स्थान पर शा. उमावि टिकरी की टीम रही। सभी विजेता टीमों को वनमंडलधिकारी सीधी द्वारा प्रमाण पत्र एवं नगद पुरस्कार ₹3000 से सम्मानित किया गया।

Exit mobile version